CBSE, ISC

आर्ट्स क्या होती है? क्लास 11 और 12 के आर्ट्स सब्जेक्ट की लिस्ट (2024)

Arts Subject (Hindi)

जब आप 11वीं या 12वीं कक्षा में आते हैं, तो आपके सामने तीन प्रमुख स्ट्रीम्स होती हैं: साइंस, कॉमर्स, और आर्ट्स। जहाँ साइंस और कॉमर्स की ओर बहुत से विद्यार्थी आकर्षित होते हैं, वहीं आर्ट्स स्ट्रीम को अक्सर गलत समझा जाता है। लेकिन हकीकत ये है कि आर्ट्स एक ऐसा क्षेत्र है जो आपको दुनिया को एक नए नज़रिए से देखने का मौका देता है।

आर्ट्स का मतलब सिर्फ चित्रकला या नृत्य नहीं होता। ये वो क्षेत्र है जो समाज, संस्कृति, इतिहास, राजनीति, अर्थशास्त्र, और मानव मनोविज्ञान जैसे विषयों को समाहित करता है। आर्ट्स का मतलब है खुद को और अपनी दुनिया को समझने का प्रयास करना, और इसे समझ कर खुद का उच्चतम विकास करना । इस क्षेत्र से जुड़े लोग समाज के विकास में भी बहुत योगदान दे पाते हैं ।

आर्ट्स की पढ़ाई आपको सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं करती। इसमें आपको समाज के विभिन्न पहलुओं को जानने और समझने का मौका मिलता है। आप सामाजिक मुद्दों पर गहराई से विचार कर सकते हैं और अपनी सोच को एक व्यापक दृष्टिकोण दे सकते हैं।

Art Subjects in Hindi

आर्ट्स क्या है? (What is Arts?)

आर्ट्स एक ऐसा क्षेत्र है जो मानव सभ्यता की आत्मा को समझने का माध्यम है और जो मानव जीवन के हर पहलू को समाहित करता है—चाहे वह समाज हो, संस्कृति हो, इतिहास हो, या फिर राजनीति और दर्शनशास्त्र हो। आर्ट्स की पढाई न सिर्फ आपको बहुत अमीर बना सकता है बल्कि साथ ही आप समाज में भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान कर सकते हैं. एक तरह से देखें तो काफी महान लोग आर्ट्स की पढाई जरूर करते हैं . इसमें आपको एक नया नजरिया मिलता है जो आर्थिक और सामजिक दोनों दृष्टि से बहुत लाभदायक हो सकता है . जैसे की, अर्थशास्त्र के माध्यम से हम आर्थिक सिद्धांतों और प्रणालियों को समझते हैं, जो हमारे दैनिक जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। आप न केवल पैसे कमाने के सही तरीके सीखते हैं, बल्कि अच्छी नौकरी के अवसर भी पा सकते हैं, या फिर कानूनी ज्ञान से आप अपने अधिकारों की रक्षा कर सकते हैं और दूसरों की मदद भी कर सकते हैं। आइये आर्ट्स क्या है इसे और विस्तार से समझते हैं!

आर्ट्स सब्जेक्ट क्यों पढ़ें?

कक्षा 11 और 12 में विषय चुनते समय अक्सर छात्र और उनके अभिभावक इस उलझन में होते हैं कि आर्ट्स विषय चुनना सही रहेगा या नहीं। आइए जानते हैं कि आर्ट्स सब्जेक्ट क्यों पढ़ें और यह कैसे आपके करियर और जीवन को नई दिशा दे सकता है:

  1. रचनात्मकता और कल्पनाशीलता का विकास: आर्ट्स विषयों में अध्ययन के दौरान, आपके विचार और कल्पनाशीलता को बढ़ावा मिलता है। चाहे आप चित्रकला, साहित्य, या संगीत में रुचि रखते हों, आर्ट्स आपको अपनी क्रिएटिविटी को व्यक्त करने का मौका देते हैं।
  • मौलिक विचारों का विकास: आर्ट्स में अध्ययन से आपके आलोचनात्मक सोचने की क्षमता का विकास होता है। आप चीजों को नए नजरिए से देखना सीखते हैं और समाज में प्रचलित धारणाओं को चुनौती देने की हिम्मत रखते हैं।    
  • व्यापक ज्ञान और बहुआयामी दृष्टिकोण: कला विषयों का अध्ययन आपके ज्ञान का दायरा बढ़ाता है और आपको विभिन्न विषयों में बहु-आयामी दृष्टिकोण विकसित करने में मदद करता है। यह आपके विचारों को समृद्ध और व्यापक बनाता है।

इसलिए, यदि आपको समाज, संस्कृति, और मानवता के विभिन्न पहलुओं में रुचि है, तो आर्ट्स विषय आपके लिए सही विकल्प हो सकता है।

आर्ट्स में कितने विषय होते हैं?

आर्ट्स स्ट्रीम एक व्यापक और विविधता से भरा क्षेत्र है, जहाँ कई विषयों का अध्ययन किया जा सकता है। आर्ट्स स्ट्रीम में विद्यार्थियों को एक साथ कई विषय चुनने का अवसर मिलता है। आमतौर पर, छात्र 5 से 6 विषय चुन सकते हैं, जिसमें एक या दो भाषा विषय, और बाकी विषय वैकल्पिक होते हैं।

आप अपने रुचि के अनुसार विषयों का कॉम्बिनेशन (Combination) बना सकते हैं, जैसे कि यदि आपकी रुचि राजनीति में है, तो आप राजनीति विज्ञान, इतिहास, और समाजशास्त्र को एक साथ चुन सकते हैं। इसी तरह, यदि आपको मानव व्यवहार और समाज में रुचि है, तो आप मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, और दर्शनशास्त्र का संयोजन कर सकते हैं। आइये विस्तार में जानते हैं आर्ट्स सब्जेक्ट्स लिस्ट!

आर्ट्स सब्जेक्ट्स लिस्ट

अगर आप क्लास 11 या 12 में आर्ट्स (मानविकी) की पढ़ाई करने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आपके पास कौन-कौन से विषय विकल्प के रूप में उपलब्ध हैं।

 प्रमुख आर्ट्स विषयों की लिस्ट:

  अनिवार्य विषय:

1.  भाषा (Language) 

   हिंदी  या  अंग्रेज़ी  (अधिकांश बोर्ड में कम से कम एक भाषा का चयन अनिवार्य होता है)

  वैकल्पिक विषय (इनमें से 4-5 चुन सकते हैं)

1.कानूनी अध्ययन (Law)

2.  इतिहास (History) 

3.  भूगोल (Geography) 

4.  राजनीति विज्ञान (Political Science) 

5.  समाजशास्त्र (Sociology) 

6.  अर्थशास्त्र (Economics) 

7.  मनोविज्ञान (Psychology) 

8.  दर्शनशास्त्र (Philosophy) 

9.  गृह विज्ञान (Home Science) 

10.  शारीरिक शिक्षा (Physical Education) 

11.  संगीत (Music) 

12.  चित्रकला (Fine Arts) 

13.  भाषाओं का अतिरिक्त विकल्प (Additional Languages) 

    – संस्कृत, उर्दू, फ्रेंच, जर्मन आदि।

वैकल्पिक विषय आप नीचे दी गयी सूची से  भी चुन सकते हैं
एंटरप्रेन्योरशिप
फैशन स्टडीज़
मीडिया स्टडीज़
म्यूजिक
डांस
चित्र
ग्राफिक्स
स्कल्पचर
कमर्शियल आर्ट
गणित
होम साइंस
इन्फार्मेटिक्स प्रैक्टिस
फिजिकल एजुकेशन
कंप्यूटर साइंस

फ्रेंच
जर्मन स्पेनिश रूसी अरबी जापानी तिब्बती नेपाली संस्कृत कन्नड़
कश्मीरी
लेपचा
लिंबो





मणिपुरी मलयालम मराठी
मिज़ो असमिया
बंगाली
उड़िया
फ़ारसी
पंजाबी
सिंधी
तामिल
तांगखुल
तेलुगु एपी
तेलुगू
तेलंगाना
गुजराती

आर्ट्स में कौन-कौन से सब्जेक्ट होते हैं?

क्योंकि आर्ट्स सब्जेक्ट मानव और मानवता का अध्ययन है, इसका दायरा बहुत ही व्यापक है. बहुत सारे विषयों में से आप अपनी रूचि अनुसार चुनाव कर सकते हैं। नीचे दी गयी, सूची आर्ट्स सब्जेक्ट लिस्ट समझाती है की आर्ट्स में कौन कौन से सब्जेक्ट होते हैं और वो आपके करियर को कैसे प्रभावित कर सकते हैं :

1. हिंदी (Hindi)

हिंदी विषय के अंतर्गत, विद्यार्थी काव्य, कहानी, नाटक, और निबंध जैसे साहित्यिक विधाओं का अध्ययन करते हैं। इसके अलावा, भाषा का व्याकरण, शब्दावली, और लेखन कौशल भी सिखाया जाता है। हिंदी का अध्ययन करियर के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। यह भाषा में निपुणता से छात्रों को लेखन, अनुवाद, पत्रकारिता, और शैक्षिक क्षेत्रों में करियर बनाने की संभावना मिलती है। इसके अतिरिक्त, हिंदी भाषा की विशेषज्ञता से सरकारी सेवाओं, सांस्कृतिक परियोजनाओं, और मीडिया में भी अच्छे आर्थिक लाभ और सम्मानजनक पद प्राप्त किए जा सकते हैं।

2. अंग्रेज़ी (English)

अंग्रेज़ी विषय में विद्यार्थी अंग्रेज़ी साहित्य, भाषा और संचार कौशल का अध्ययन करते हैं। इसमें छात्र वैश्विक साहित्य के साथ जुड़ते हैं और उन्हें अंग्रेज़ी भाषा में निपुणता हासिल होती है, जो उच्च शिक्षा और करियर के लिए महत्वपूर्ण है। अंग्रेजी का अध्ययन करियर के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवसर प्रदान करता है। यह भाषा में दक्षता से छात्र पत्रकारिता, अनुवाद, कॉर्पोरेट संचार, और शिक्षा में करियर बना सकते हैं। इसके अलावा, अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान वैश्विक कंपनियों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में भी उच्च वेतन और उन्नति के अवसर प्रदान करता है।

3. कानूनी अध्ययन (Law Studies)

कक्षा 11 और 12 में कानून की पढ़ाई में भारतीय संविधान, कानूनी प्रणाली, और सिविल तथा क्रिमिनल कानून की बुनियादी जानकारी दी जाती है। छात्रों को संविधान के मूल सिद्धांत, मौलिक अधिकार, और न्यायालयों की भूमिका के बारे में बताया जाता है। इसके अतिरिक्त, कानूनी विचारधारा और मानवाधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषय भी कवर किए जाते हैं, जो कानूनी प्रणाली की गहरी समझ विकसित करने में सहायक होते हैं।

भारत में इस क्षेत्र की मांग लगातार बढ़ रही है, खासकर जिस तेजी से डिजिटल युग, आर्थिक विकास, और सामाजिक परिवर्तनों के साथ नए कानूनी मुद्दे उभर रहे हैं। इससे साइबर कानून, आपराधिक न्याय, श्रम संबंधी विवाद, पर्यावरण सुरक्षा, और व्यापारिक नियमों में विशेषज्ञता की आवश्यकता भी बढ़ी है।

कानूनी अध्ययन का दायरा बहुत विस्तृत है, और यह समाज व कानून के बीच की जटिलताओं को समझने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनता जा रहा है। एलएलबी या एलएलएम की योग्यता आपको कानून और न्यायिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि व्यवसाय प्रबंधन, बीमा, और सामाजिक कल्याण जैसी अलग-अलग शाखाओं में भी एक मजबूत करियर बनाने का मौका देती है।

 4.इतिहास (History)

इतिहास विषय में मानव सभ्यता के विकास, प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं, और समाज की प्रगति का अध्ययन किया जाता है। इसमें प्राचीन, मध्यकालीन, और आधुनिक इतिहास के महत्वपूर्ण कालखंडों को समझा जाता है। इतिहास पढ़ने से विद्यार्थी न केवल अतीत की घटनाओं को जान पाते हैं, बल्कि उनसे सीख भी सकते हैं, जो भविष्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। इतिहास में करियर के अवसरों में ऐतिहासिक शोध, ऐतिहासिक लेखन, और विशेष परियोजनाओं में सलाहकार के रूप में कार्य करके भी अच्छी आय अर्जित की जा सकती है, विशेष रूप से शैक्षिक और सांस्कृतिक संस्थानों में।

5. भूगोल (Geography)

भूगोल विषय में पृथ्वी की संरचना, जलवायु, वनस्पति, और संसाधनों का अध्ययन किया जाता है। इसके अलावा, इसमें विभिन्न देशों और क्षेत्रों के भूगोलिक पहलुओं का भी विश्लेषण किया जाता है। भूगोल विषय से विद्यार्थी यह समझते हैं कि प्राकृतिक और मानव निर्मित परिस्थितियाँ कैसे परस्पर संबंधित होती हैं और वे पर्यावरण के प्रति अधिक जागरूक होते हैं। भूगोल (जियोग्राफी) का अध्ययन कर छात्र पर्यावरण विश्लेषण, नगर नियोजन, और भू-स्थानिक डेटा के क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं, जो स्थिर और उच्च आर्थिक लाभ प्रदान करते हैं।

6. राजनीति विज्ञान (Political Science)

राजनीति विज्ञान में सरकार, राजनीति, और राजनीतिक सिद्धांतों का अध्ययन किया जाता है। इसमें भारतीय संविधान, लोकतंत्र, नागरिक अधिकार, और वैश्विक राजनीति के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान दिया जाता है। इस विषय का अध्ययन करने से छात्र समाज और राजनीति के कार्यों को गहराई से समझ सकते हैं साथ ही यह विषय छात्रों को सरकारी सेवा, नीति विश्लेषण, और राजनीतिक परामर्श जैसे क्षेत्रों में करियर के अवसर प्रदान करता है, जहाँ वे उच्च आय और प्रभावशाली पदों पर काम कर सकते हैं।

7. समाजशास्त्र (Sociology)

समाजशास्त्र में समाज की संरचना, सामाजिक संस्थाओं, और सामाजिक संबंधों का अध्ययन किया जाता है। इस विषय में सामाजिक परिवर्तन, वर्ग, जाति, और लैंगिक मुद्दों का भी विश्लेषण किया जाता है। समाजशास्त्र (सोशियोलॉजी) का अध्ययन कर छात्र एनजीओ, जनसंपर्क, और मार्केट रिसर्च जैसे क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं, जहाँ समाज को समझने की विशेषज्ञता के साथ अच्छे आर्थिक लाभ की संभावनाएं होती हैं। इसके अलावा, सरकारी और कॉर्पोरेट सेक्टर में भी सामाजिक विश्लेषकों की मांग बढ़ रही है, जो स्थिर और उच्च आय का स्रोत बन सकता है।

8. मनोविज्ञान (Psychology)

मनोविज्ञान विषय में मानव मन, व्यवहार, और मानसिक प्रक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है। इसमें व्यक्तित्व विकास, मानसिक स्वास्थ्य, और व्यवहारिक समस्याओं का विश्लेषण शामिल होता . मनोविज्ञान (साइकोलॉजी) का अध्ययन छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य, परामर्श, और अनुसंधान के क्षेत्र में करियर के अवसर प्रदान करता है, जिससे वे समाज में सकारात्मक योगदान दे सकते हैं।

9. अर्थशास्त्र (Economics)

अर्थशास्त्र में आर्थिक सिद्धांतों, नीतियों, और प्रणालियों का अध्ययन किया जाता है। इसमें बाजार, व्यापार, उत्पादन, और उपभोग के साथ-साथ आर्थिक विकास और नीति निर्धारण का भी विश्लेषण किया जाता है। अर्थशास्त्र विषय छात्रों को आर्थिक प्रक्रियाओं और उनके समाज पर प्रभाव के बारे में गहरी समझ प्रदान करता है। इससे वे बैंकों, सरकारी संस्थाओं, कॉरपोरेट्स, और अनुसंधान संगठनों में करियर के बेहतरीन अवसर प्राप्त कर सकते हैं, जो अच्छे आर्थिक लाभ और स्थिरता की ओर ले जाते हैं।

10. दर्शनशास्त्र (Philosophy)

दर्शनशास्त्र में जीवन के महत्वपूर्ण प्रश्नों, नैतिकता, और विभिन्न दार्शनिक विचारधाराओं का अध्ययन किया जाता है। इस विषय में सत्य, ज्ञान, और अस्तित्व से जुड़े मुद्दों पर विचार किया जाता है। इस विषय का अध्ययन छात्रों को चिंतनशील, नैतिक, और तार्किक सोच में निपुण बनाता है, जो उन्हें शिक्षण, शोध, काउंसलिंग, और नीति-निर्माण जैसे करियर में उत्कृष्टता प्राप्त करने के अवसर प्रदान करता है।

11. गृहविज्ञान (Home Science)

गृहविज्ञान में परिवार और घर से संबंधित विषयों का अध्ययन किया जाता है, जैसे कि पोषण, वस्त्र, बाल विकास, और गृह प्रबंधन। इस विषय का उद्देश्य विद्यार्थियों को घर के भीतर और समाज में एक प्रभावशाली भूमिका निभाने के लिए तैयार करना है। गृह विज्ञान में विशेषज्ञता हासिल कर छात्र पोषण विशेषज्ञ, डाइटिशियन, इंटीरियर डिजाइनर, कपड़ा विशेषज्ञ, और बाल विकास से जुड़े करियर में आगे बढ़ सकते हैं। इसके अलावा, खाद्य उद्योग, फैशन डिजाइनिंग, और काउंसलिंग जैसे क्षेत्रों में भी होम साइंस का गहरा योगदान है।

12. शारीरिक शिक्षा (Physical Education)

शारीरिक शिक्षा में शारीरिक स्वास्थ्य, खेलकूद, और व्यायाम का अध्ययन किया जाता है। इसमें शरीर के सही रखरखाव, विभिन्न खेलों के नियम, और फिटनेस के सिद्धांतों पर ध्यान दिया जाता है। यह क्षेत्र छात्रों को फिटनेस ट्रेनर, खेल कोच, और शारीरिक शिक्षा शिक्षक बनने के अवसर प्रदान करता है। इसके अलावा, खेल प्रबंधन, स्पोर्ट्स साइंस, और फिजिकल थेरेपी जैसे क्षेत्रों में भी करियर के अच्छे विकल्प उपलब्ध हैं।

13. अन्य भाषा (Other Language)

कक्षा 11 में कला वर्ग के छात्रों के लिए विभिन्न भाषाओं का अध्ययन एक महत्वपूर्ण विकल्प है। संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, तमिल जैसी भारतीय भाषाओं के साथ-साथ फ्रेंच, जर्मन, स्पैनिश जैसी अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं का भी चयन किया जा सकता है। ये भाषाएं न केवल छात्रों को भाषा, साहित्य, और संस्कृति की गहरी समझ देती हैं, बल्कि उन्हें वैश्विक स्तर पर करियर के बेहतरीन अवसर भी प्रदान करती हैं। भाषा विशेषज्ञ, अनुवादक, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, और पर्यटन में करियर बनाने के लिए ये भाषाएं बेहद लाभकारी साबित हो सकती हैं।

अन्य जानकारी:

जानिए साइंस में कौन कौन से सब्जेक्ट होते हैं?

जानिए कॉमर्स में कौन-कौन से सब्जेक्ट होते हैं?

11वीं में आर्ट्स के कितने और कौन-कौन से विषय होते हैं?

11वीं कक्षा में आर्ट्स स्ट्रीम में विषयों की विविधता आपको अपनी रुचियों के अनुसार अध्ययन करने का अवसर देती है। हर छात्र के लिए एक अनिवार्य भाषा के अलावा 4-5 वैकल्पिक विषयों का चयन आवश्यक होता है।

11वीं में आर्ट्स के अनिवार्य विषय:

1.  भाषा (Language):

   –  हिंदी  या  अंग्रेज़ी  (अधिकांश बोर्ड में कम से कम एक भाषा का चयन अनिवार्य होता है)

11वीं में आर्ट्स के कुछ वैकल्पिक विषय (इनमें से 4-5 चुन सकते हैं):

  • कानूनी अध्ययन (Law Studies) :
  • इतिहास (History):
  • भूगोल (Geography):
  • राजनीति विज्ञान (Political Science):
  • समाजशास्त्र (Sociology):
  • अर्थशास्त्र (Economics):
  • मनोविज्ञान (Psychology):
  • दर्शनशास्त्र (Philosophy):
  • गृह विज्ञान (Home Science):
  • शारीरिक शिक्षा (Physical Education):
  • संगीत (Music):
  • चित्रकला (Fine Arts):
  • भाषाओं का अतिरिक्त विकल्प (Additional Languages):
    • संस्कृत, उर्दू, फ्रेंच, जर्मन आदि।

12वीं में आर्ट्स के कितने और कौन-कौन से विषय होते हैं?

वैसे तो ग्यारवी और बारहवीं कक्षा के 12वीं में आर्ट्स सब्जेक्ट में ज्यादा फर्क नहीं होता लेकिन अगर आप डिटेल में जाएं तो समझ आता है। दरअसल फर्क अध्ययन विस्तार में है

12वीं कक्षा में आर्ट्स (मानविकी) स्ट्रीम के तहत छात्रों को आमतौर पर 5 से 6 विषय चुनने का विकल्प मिलता है। इनमें से कुछ विषय अनिवार्य होते हैं, जबकि बाकी वैकल्पिक होते हैं। ये विषय आपके 11वीं में चुने गए विषयों के अनुरूप होते हैं, ताकि आप गहराई से किसी विशेष क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल कर सकें।

SubjectsType
भाषा(हिंदी  या  अंग्रेज़ी)अनिवार्य
वैकल्पिक विषय (इनमें से 4-5 चुन सकते हैं)
इतिहास (History):        वैकल्पिक विषय (इनमें से 4-5 चुन सकते हैं) Optional/वैकल्पिक    
भूगोल (Geography):
राजनीति विज्ञान (Political Science)
दर्शनशास्त्र (Philosophy)
समाजशास्त्र (Sociology):
गृह विज्ञान (Home Science)
शारीरिक शिक्षा (Physical Education)
संगीत (Music)
चित्रकला (Fine Arts)
भाषाओं का अतिरिक्त विकल्प (Additional Languages):     – संस्कृत, उर्दू, फ्रेंच, जर्मन आदि।  
Others

12वीं में आर्ट्स के कितने और कौन-कौन से विषय होते हैं, इस सही जानकारी के साथ आप अपना करियर और व्यय्तिकत्व (personality) शिखर पर ले जा सकते हैं सकते हैं।

कला विषय के फायदे

कला विषय (आर्ट्स) का अध्ययन करना केवल एक शैक्षणिक विकल्प नहीं है, बल्कि यह जीवन को एक नई दृष्टि से देखने का अवसर भी प्रदान करता है। आर्ट्स विषयों का चयन छात्रों के मानसिक, भावनात्मक, और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आइए जानते हैं कला विषयों के अध्ययन के प्रमुख फायदे:

1. उच्चतम सोच और व्यक्तित्व का विकास

  कला विषय रचनात्मक सोच और कल्पनाशीलता को बढ़ावा देते हैं। चाहे आप साहित्य, संगीत, चित्रकला, या किसी अन्य कला रूप में रुचि रखते हों, यह विषय आपको अपनी क्रिएटिविटी को व्यक्त करने और नए विचारों को जन्म देने का मौका देता है।   आपकी आलोचनात्मक सोचने की क्षमता विकसित होती है। आप विभिन्न विचारधाराओं, घटनाओं, और सामाजिक समस्याओं का विश्लेषण कर सकते हैं और अपने दृष्टिकोण को स्पष्टता से व्यक्त कर सकते हैं।  कला विषय मानव जीवन, समाज, और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को समझने में मदद करते हैं। यह संवेदनशीलता और सहानुभूति विकसित करता है, जिससे आप दूसरों के दृष्टिकोण को समझने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित होते हैं।

2. विविध करियर विकल्प

 रचनात्मकता एक स्टूडेंट के लिए असीमित संभावनाएं प्रदान करती है।  क्योंकि यह आपकी मेहनत और जज़्बे पर आधारित है , इसमें प्रवेश करने और सफल होने के लिए एक्सटर्नल बैरियर्स ( external barriers ) जैसे entrance test , मोटी फीस इत्यादि अपेक्षाकृत कम हैं कला विषयों के अध्ययन से कई करियर विकल्प खुलते हैं। आप पत्रकारिता, लेखन, शिक्षण, कानून, सिविल सेवाओं, मनोविज्ञान, फिल्म, मीडिया, सामाजिक कार्य, और यहां तक कि सरकारी सेवाओं में भी करियर बना सकते हैं।

कला विषय के नुकसान

कला विषय (आर्ट्स) के कई फायदे होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे पहलू भी हैं जिन्हें कई लोग नुकसान के रूप में देखते हैं। ये नुकसान पूरी तरह से आपके दृष्टिकोण, रुचि, और भविष्य के करियर लक्ष्यों पर निर्भर करते हैं। आइए जानते हैं कला विषयों से जुड़े कुछ संभावित नुकसान:

1.   कम तकनीकी कौशल: 

   – आर्ट्स विषयों का अध्ययन तकनीकी कौशल (जैसे कोडिंग, इंजीनियरिंग, या चिकित्सा तकनीक) पर केंद्रित नहीं होता है। ऐसे में, जो छात्र तकनीकी क्षेत्रों में रुचि रखते हैं, उन्हें आर्ट्स विषयों से जुड़ने पर इस कमी का सामना करना पड़ सकता है। शार्ट टर्म में नज़रिये से यह एक बड़ी बाधा है , लेकिन अगर आपकी रूचि और संसाधन साथ हैं तो लॉन्ग टर्म में आप कई गुना ज्यादा सफल हो सकते हैं

2.  नकारात्मक सामाजिक नजरिया

   – भारत में अभी भी आर्ट्स विषयों को चुनने वालों के प्रति समाज में एक नकारात्मक धारणा हो सकती है। इंजीनियरिंग, चिकित्सा, और आईटी जैसे तकनीकी क्षेत्रों की तुलना में आर्ट्स से संबंधित करियर को कम लाभदायक समझा जाता है। कुछ लोग इसे “कम कठिन” या “कम सम्मानजनक” विकल्प मानते हैं, जिससे छात्रों को परिवार और समाज से आलोचना का सामना करना पड़ सकता है।

3.   कम वेतन की संभावना: 

   – कई आर्ट्स आधारित करियर, जैसे कि शिक्षण, सामाजिक कार्य, या पत्रकारिता में शुरूआत में वेतन अपेक्षाकृत कम हो सकता है। जबकि कुछ लोग इसे अनुभव के साथ बढ़ा सकते हैं, लेकिन कई लोगों के लिए यह प्रारंभिक वेतन संतोषजनक नहीं हो सकता है।

यदि आपकी रुचि और जुनून आर्ट्स में है, तो इन संभावित नुकसान को आप अपनी सोच, कड़ी मेहनत, और नए अवसरों को तलाशने के माध्यम से आसानी से पार कर सकते हैं।

बेस्ट आर्ट्स कोर्सेज

आर्ट्स (मानविकी) स्ट्रीम में कई ऐसे कोर्सेज हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में करियर के अवसर प्रदान करते हैं। इनमें से कुछ कोर्सेज अकादमिक (academic), रचनात्मक, और पेशेवर विकास के लिहाज से बहुत ही प्रभावशाली होते हैं। यहाँ कुछ बेस्ट आर्ट्स कोर्सेज की सूची दी गई है:

  1.  बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA):

      BA in English Literature

      BA in History

      BA in Political Science

      BA in Sociology

      BA in Psychology

  2.  बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (BFA):

      BFA in Painting

      BFA in Sculpture

      BFA in Graphic Design

  3.  बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des):

      B.Des in Fashion Design

      B.Des in Interior Design

  4.  बैचलर ऑफ जर्नलिज़्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC):

      Journalism & Mass Communication

  7.  पाठ्यक्रम और डिप्लोमा कोर्सेज:

      Diploma in Fashion Design

      Diploma in Art History

      Diploma in Creative Writing

      Certificate in Public Relations

आर्ट्स सब्जेक्ट्स में करियर विकल्प

क्योंकि आर्ट्स सब्जेक्ट्स (Arts Subjects) एक रचनात्मक विषय है, अगर आप मेहनत और Passion के साथ अपना Career बनाते हैं, तो ये क्षेत्र  आपके लिए असीम संभावनाओं से भरा है. IAS, सरकारी नौकरी, Teaching और Research जैसे लोकप्रिय विकल्पों के साथ ये आपको बहुत ही रोचक करियर विकल्प भी प्रदान करता है। जैसे की:

  • अर्थशास्त्री  , वित्तीय विश्लेषक (Financial Analyst) , वित्तीय योजना विशेषज्ञ (Financial Planner)
  • मनोवैज्ञानिक  
  • पोषण विशेषज्ञ (Nutritionist)
  • फैशन डिज़ाइनर
  • इतिहासकार , म्यूजियम क्यूरेटर , आर्काइविस्ट (Archivist)
  • आयोजन विशेषज्ञ (Urban Planner) , पर्यावरणीय सलाहकार (Environmental Consultant)
  • सिविल सर्वेंट  , सार्वजनिक नीति विश्लेषक , राजनीतिक सलाहकार
  • सामाजिक कार्यकर्ता (Social Worker)
  • विचारक और लेखक , शिक्षा और परामर्श विशेषज्ञ
  • संगीतकार और वादक , संगीत निर्देशक, संगीतकार और निर्माता, कला निर्देशक
  • चित्रकार      
  • ग्राफिक डिजाइनर
  • खेल प्रशिक्षक , फिटनेस प्रशिक्षक ,  खेल मनोवैज्ञानिक

एक सफल करियर बनाने के लिए आप अपना चुनाव रूचि, क्षमता और लक्ष्य के अनुसार करें!

आर्ट्स सब्जेक्ट की लिस्ट

FAQ’s (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न):-

Q1. क्या आर्ट्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स को नौकरी आसानी से मिलती है?

Ans – अच्छे आर्ट्स स्नातकों की बाजार में भारी डिमांड है । बदलते वक्त के साथ का आर्ट्स दायरा दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है और अधिक से अधिक छात्र इस कोर्स के लिए जा रहे हैं। यह विषय कैरियर विकास के लिए कई कार्य अवसर और संभावनाएं प्रदान करते हैं।


Q2. आर्ट्स स्ट्रीम किस तरह के Career अवसर प्रदान करती है

Ans – आर्ट्स की पढ़ाई आपको मानवीय और Creative दुनिया की गहरी समझ प्रदान करती है, जैसा कि
 “आर्ट्स सब्जेक्ट्स में करियर विकल्प में ऊपर समझाया गया है”


Q3. क्या Arts स्ट्रीम एक  बोरिंग Boring विषय है

Ans – अगर आप अपनी रूचि अनुसार कोर्स का सही चुनाव करेंगे तो ये सबसे Interesting विषय हो सकता है।  मेहनत, रूचि और सही मार्गदर्शन से आप आर्ट्स  सब्जेक्ट में एक सफल career पाएंगे!


Q4. आर्ट्स विषय पर सबसे अच्छी किताबें कौन सी हैं?

Ans – आप आर्ट्स सब्जेक्ट में सफलता के लिए अच्छी बेस्ट किताबें देख सकते हैं जैसे: – Oswal Publishers Art Stream Hindi Books for Class 12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *