Exam Tips

यूपी बोर्ड 10वीं टाइम टेबल 2023: यूपी बोर्ड एग्जाम डेट 2023 क्लास 10

यूपी बोर्ड एग्जाम डेट 2023 क्लास 10

परीक्षा युक्तियाँ

उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं परीक्षा कार्यक्रम 2023


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने यू.पी. बोर्ड परीक्षा 2023 की 10वीं कक्षा की परीक्षा तिथि जारी कर दी है। परीक्षा कार्यक्रम भी निर्धारित कर दिया गया है। यू.पी. बोर्ड की कक्षा 10वीं सत्र 2023 की परीक्षा 16 फरवरी से 4 मार्च 2023 को मध्य सम्पन्न होगी।


सभी छात्र यू.पी. बोर्ड 10वीं परीक्षा कार्यक्रम 2023 के आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर देख सकते हैं। परीक्षा तिथि की पूर्ण जानकारी प्राप्त कर छात्र परीक्षा की तैयारी उत्कृष्ट माध्यम में और समय से पूर्व कर पायेंगे।


प्रस्तुत लेख में, हम अन्य महत्वपूर्ण घटकों जैसे प्रायोगिक परीक्षा, कार्यक्रम टेस्ट और अन्य विवरणों पर चर्चा करेंगे। जिससे छात्रों को परीक्षा की तैयारी करने में सहायता मिलेगी।


परीक्षा के लिये आवश्यक निर्देश-

  • यू.पी. बोर्ड कक्षा 10 के पाठ्यक्रम का सही उपयोग करते हुये परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
  • यू.पी. बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023: युक्तियाँ व रणनीति।

यू.पी. बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 का परीक्षा कार्यक्रम कब जारी किया गया?

यू.पी. बोर्ड परीक्षा 2023 कक्षा 10वीं की समय सारणी 14 जनवरी, 2023 को सामने आई थी।
समय सारणी के औपचारिक प्रकाशन से पहले, छात्रों को प्रत्याशित तिथियों के अनुसार कक्षा 10वीं की परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

यूपी बोर्ड परीक्षा समय सारणी

यू.पी. बोर्ड 10वीं परीक्षा कार्यक्रम की एक झलक

यू.पी. बोर्ड 10वीं 2023 का परीक्षा कार्यक्रम कुछ इस प्रकार है-

  • बोर्ड
  • परीक्षा (हाईस्कूल)
  • परीक्षा वर्ष
  • परीक्षा का दिन
  • परीक्षा का समय


महत्वपूर्ण निर्देश-

शैक्षिक बोर्डदिनांक
कक्षा10वीं और 12वीं
परीक्षा का प्रकारलिखित एवं प्रायोगिक
परीक्षा की श्रेणीवार्षिक परीक्षाएँ
यू.पी. एम.एस.पी. कक्षा 10 परीक्षा तिथि16 फरवरी 2023
वेबसाइटupmsp.edu.in

वर्ष 2023 की हाईस्कूल की परीक्षा का कार्यक्रम (सामान्य)

दिवस तथा दिनांकसमयविषय तथा प्रश्न-पत्र (हाईस्कूल)
बृहस्पतिवार 16 फरवरी, 2023 ई.प्रातः 8.00 बजे से 11.15 बजे तकहिन्दी, प्रारम्भिक हिन्दी
शुक्रवार 17 फरवरी, 2023 ई.प्रातः 8.00 बजे से 11.15 बजे तकपालि, अरबी, फारसी
सोमवार 20 फरवरी, 2023 ई.प्रातः 8.00 बजे से 11.15 बजे तकगृहविज्ञान
मंगलवार 21 फरवरी, 2023 ई.प्रातः 8.00 बजे से 11.15 बजे तकगणित
बुधवार 22 फरवरी, 2023 ई.प्रातः 8.00 बजे से 11.15 बजे तकसंस्कृत
बृहस्पतिवार 23 फरवरी, 2023 ई.प्रातः 8.00 बजे से 11.15 बजे तकवाणिज्य
शुक्रवार 24 फरवरी, 2023 ई.प्रातः 8.00 बजे से 11.15 बजे तककृषि
शनिवार 25 फरवरी, 2023 ई.प्रातः 8.00 बजे से 11.15 बजे तकचित्रकला, रंजनकला
सोमवार 27 फरवरी, 2023 ई.प्रातः 8.00 बजे से 11.15 बजे तकविज्ञान
बुधवार 01 मार्च, 2023 ई.प्रातः 8.00 बजे से 11.15 बजे तकअंग्रेजी
बृहस्पतिवार 02 मार्च, 2023 ई.प्रातः 8.00 बजे से 11.15 बजे तकभारतीय भाषाएँ
शुक्रवार 03 मार्च, 2023 ई.प्रातः 8.00 बजे से 11.15 बजे तकसामाजिक विज्ञान

यू.पी. बोर्ड 10 वीं की समय सारणी (2023) कैसे डाउनलोड करें?

निम्नलिखित निर्देशों का पालन करें-
चरण-1: www.upmsp.edu.in पर लाॅग-इन-करें।

चरण-2: मुख्य पृष्ठ के अंत में ‘महत्वपूर्ण सूचना एवं डाउनलोड’ पर जायें।

चरण-3: ‘वर्ष 2023 की हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट की परीक्षा का कार्यक्रम’ बटन पर क्लिक करें।

चरण-4: परीक्षा कार्यक्रम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जायेगा।

चरण-5: अपनी सुविधानुसार प्रिंट करें या कम्प्यूटर में सेव कर लें।

परीक्षा कार्यक्रम के कुछ विशेष दिशा-निर्देश-

  • छात्रों को पिछले वर्षों के नमूने पत्र पढ़ने चाहिए। इससे तैयारी में मदद मिलेगी।
  • परीक्षा स्थल पर कम-से-कम 15 मिनट पहले पहुँच जाना चाहिए।
  • अनावश्यक सामान न ले जाएँ। अपना प्रवेश-पत्र साथ में रखें।
  • छात्र एक निश्चित समय-सारणी बनाकर परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। प्रभावी ढंग से अध्ययन करें।
  • मन से भय और चिंता को दूर करें।
  • परीक्षा कक्ष में, सेल फोन, कैलकुलेटर और अन्य निषिद्ध या इलैक्ट्रोनिक उपकरण ले जाना वर्जित है।
हाईस्कूल यूपी बोर्ड पुस्तके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *