Competitive Exams

सीटीईटी 2023: एग्जाम डेट (जारी), परीक्षा पैटर्न, नोटिफिकेशन, पात्रता, आवेदन

सीटेट 2023

CTET 2023 के दोनों पेपर 20 अगस्त 2023 को offline mode में अलग अलग centres पर होंगे। परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवार official website https://ctet.nic.in/ पर जा कर apply कर सकते है। CTET 2023 पर पूरी जानकारी के लिए पढ़िए ये लेख…

CTET: केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा और तैयारी पर एक नजर

शिक्षक बनने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जो मूल्यांकन किया जाता है वह CTET की परीक्षा के अंतर्गत किया जाता है। CTET को परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। एक बार जुलाई माह और दोबारा दिसम्बर माह में। CTET की परीक्षा को दो भागों में विभाजित किया गया है। जैसे यदि आप 1-5 वीं के शिक्षक बनना चाहते है तो आपको CTET का पेपर उत्तीर्ण करना होगा और यदि 6-8 के शिक्षक बनने का सपना रखते है तो आप पेपर के उम्मीदवार होगें। शैक्षणिक योग्यता के अनुसार उम्मीदवार दोनों पेपर भी दे सकता है। उम्मीदवार वर्ष के किसी भी माह (जुलाई या दिसम्बर) में परीक्षा दे सकता है।
इस परीक्षा की तैयारी के लिए पाठ्यक्रम की पूर्ण जानकारी होना अनिवार्य है।
CTET में निम्न विषयों के सम्मिलित किया गया है जिनके गहन अध्ययन से अभ्यार्थी सफलता प्राप्त कर सकता है।

बल विकास और शिक्षाषास्त्र
भाषा I (हिन्दी / अंग्रेजी या कोई अन्य भाषा)
भाषा II (हिन्दी / अंग्रेजी या कोई अन्य भाषा)
पर्यावरण अध्ययन
गणित
विज्ञान
सामाजिक विज्ञान

CTET की विषयवस्तु और रूपरेखा के जानने के लिए अभ्यार्थी को पिछले कुछ वर्षों के प्रश्न पत्रों को अवश्य देखना चाहिए। सीटीईटी पिछले वर्ष के पेपर यहां प्राप्त करें!

सीटीईटी पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र 2023 – पेपर 1

CTET की परीक्षा हिन्दी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में से किसी एक माध्यम से दी जा सकती है। इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं किया जाता है और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। अभ्यार्थी को 2:30 घंटे का समय मिलता है। इस परीक्षा को पूर्ण करने के लिए आइये जानते हैं कि किस विषय पर कितने अंकों का भार है-

सीटेट पेपर 1 (कक्षा 1 से 5 तक)

विषयMCQ प्रश्नों की संख्याअंक
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र3030
गणित और विषय संबंधित शिक्षाशास्त्र3030
पर्यावरण अध्ययन और विषय संबंधित शिक्षाशास्त्र3030
भाषा 1 और विषय संबंधित शिक्षाशास्त्र3030
भाषा 2 और विषय संबंधित शिक्षाशास्त्र3030
कुल150150

सीटेट पेपर 2 (कक्षा 6 से 8 तक)

विषयप्रश् नअंक
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र3030
भाषा 13030
भाषा 23030
गणित और विज्ञान एवं विषय संबंधित शिक्षाशास्त्र
या
सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान और विषय संबंधित शिक्षाशास्त्र
6060
कुल150150

यह बताना आवश्यक है कि भाषा I और भाषा II का चयन अभ्यार्थी को आवेदन करते समय करना होता है और उसी के अनुसार परीक्षा देनी होती है। CTET ने हिन्दी व अंग्रेजी के अतिरिक्त कुछ अन्य भाषाओं को भी मान्यता दी है। यहाँ पर भाषाओं की तालिका उनके कोड के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं-

कोड संख्याभाषाकोड संख्याभाषा
1.अंग्रेजी11.मराठी
2.हिन्दी12.मिज़ो
3.असमिया13.नेपाली
4.बंगाली14.उड़िया
5.गारो15.पंजाबी
6.गुजराती16.संस्कृत
7.कन्नड़17.तमिल
8.खासी18.तेलुगू
9.मलयालम19.तिब्बती
10.मणिपुरी20.उर्दू

CTET के विषयों में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र शिक्षण में सभी प्रश्न मनोविज्ञान पर आधारित होते हैं। बच्चों की सीखने और सोचने, सीखने में कठिनाई, सीखने के सिद्धांत, सीखने में योगदान देने वाले प्रेरक, सीखने का आंकलन व मूल्यांकन साथ विभिन्न मनोवैज्ञानिकों के सिद्धांत जैसेकृपियागेट का संज्ञानात्मक सिद्धांत, कोलवर्ग का विकास सिद्धांत, वायगोत्स्की का सामाजिक-सांस्कृतिक सिद्धांत, मानसिक सिद्धांत आदि का अध्ययन करना आवश्यक है
इसी प्रकार गणित विषय में विषय की अवधारणा, सूत्र-नियम, समस्या-समाधान से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। नियमित अभ्यास करके शैक्षणिक समझ द्वारा इस तरह के प्रश्नों को हल किया जा सकता है।
अगर विज्ञान विषय की बात करें तो CTET के अन्तर्गत मानव मनोविज्ञान, भोजन और स्वास्थ्य, उद्देश्य-मूल्यांकन, वैज्ञानिकों के नियम व सूत्र आदि से संबंधित प्रश्न आते है।
सामाजिक विज्ञान में प्राचीन इतिहास, मध्यकालीन इतिहास, राजनीतिशास्त्र, भूगोल, संविधान, सामाजिक विज्ञान की अवधारणा पर्यावरण विज्ञान आदि से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।
CTET की परीक्षा तिथि घोषित की जा चुकी है। उसका विवरण इस प्रकार है-

सीटेट एग्जाम डेट 2023

परीक्षा संचालककेन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
परीक्षा का नामकेन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET)
सीटेट 2023 तिथि20 अगस्त, 2023
परीक्षा का माध्यमऑफ लाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://ctet.nic.in/

मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार ने CTET की परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को सौंपी है। जो नियत समय पर पूर्ण की जाती है। 2023 की CTET परीक्षा ऑफ लाइन होगी। परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी गई है।

निष्कर्ष

गहन अध्ययन के बावजूद भी अभ्यार्थी को परीक्षा की समय-समय पर दी जाने वाली जानकारियाँ से अवगत रहना चाहिए।
CBSE द्वारा निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यार्थी इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

सम्पूर्ण जानकारी होने के बाद भी आवेदनकर्ता के मन में कुछ प्रश्न आ ही जाते है। उन्हीं प्रश्नों में से कुछ सामान्य प्रश्न यहाँ प्रस्तुत किए जा रहे हैं। आशा करते है कि आपके प्रश्नों का समाधान मिल जाएगा और नियत समय में आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे।

सीटीईटी 2023 से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q1. CTET की परीक्षा वर्ष में कितने बार आयोजित की जाती है?

उ. CTET की परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। यह जुलाई और दिसम्बर माह में आयोजित की जाती है।


Q2. क्या प्राथमिक स्तर और उच्च प्राथमिक स्तर दोनों का पाठ्यक्रम अलग-अलग होता है?

उ. प्राथमिक स्तर और उच्च प्राथमिक स्तर पर – CDP भाषा-I भाषा-II का पाठ्यक्रम काफी हद तक एक जैसा है। हालाँकि प्रश्नों की प्रकृति दोनों प्रश्न पत्र में भिन्न है। प्राथमिक स्तर पर गणित और EVS की प्रश्न प्रकृति और भार अलग है।


Q3. सी.टी.ई.टी. में प्रमुख विषय कौन-सा होता है जिसमें अंकों का भार होता है?

उ. पेपर-II के गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान ऐसे विषय है जिसमें अंकों का भार सर्वाधिक होता है।


Q4. CTET में कितने विषयों को सम्मिलित किया गया है?

उ. CTET के पाठ्यक्रम में 5 विषयों को सम्मिलित किया गया है। जिनमें शिक्षाशास्त्र, भाषा-I, भाषा-II, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान को शामिल किया गया है।
आपकी जिज्ञासा के अनुसार कुछ तथ्य हैं-
गणित एक अनिवार्य विषय है।
भाषा-I और भाषा-II अनिवार्य है।
यदि आप भाषा-I में अंग्रेजी का चयन करते है तो आपको प्रश्न-पत्र के प्रथम खण्ड (भाषा-I) में इन प्रश्नों को हल करने होंगे और यदि आपने भाषा-II में अंग्रेजी का चयन किया है तो प्रश्न-पत्र में द्वितीय खण्ड (भाषा-II) में इन प्रश्नों को हल करने होंगे। यहीं पर अभ्यार्थी भ्रमित हो जाते हैं। आपने किस भाषा का चयन किया है। यह आपके एडमिट कार्ड पर भी उल्लिखित होता है।
अन्य परीक्षा से संबंधित कोई भी जानकारी CTET की आधिकारिक बेवसाइट पर https://ctet.nic.in पर पहले से उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *